कोरोना को देखते हुए कार्तिक पूर्णिमा स्नान हरिद्वार प्रशासन ने किया स्थगित

हरिद्वार। 30 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व है। इस स्नान पर्व के दौरान पूर्व वर्षो में देश के विभिन्न भागों यथा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों से लाखों की सख्ंया में श्रद्धालुगणों ंका हरिद्धार के विभिन्न गंगा घाटों में गंगा स्नान हेतु आवागमन होता हैं। वर्तमान में विभिन्न राज्यों में कोविड-19 के संक्रमण में काफी वृद्धि हो रही है। जनपद में कोविड-19 के संक्रमण की वृद्धि को रोकने तथा जन सुरक्षा एंव स्वास्थ्य के दृष्टि से भारी जन समुदाय को एक स्थान पर एकत्रित होने से रोका जाना आवश्यक प्रतीत हो रहा है।


उक्त को दृष्टिगत रखते हुये कोविड-19 एंव भारत सरकार द्धारा जारी गाइडलाईन्स, दिशा निर्देशां के अनुरूप हरिद्धार में 30.11.2020 को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व स्थगित किया जाता है। यदि कोई व्यक्ति उक्त आदेश का उल्लंघन करते हुये पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध महामारी अधिनियम 1897 व आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जायगी। यह जानकारी  सी0 रविशंकर, जिलाधिकारी हरिद्धार ने दी है। 


Comments

News Point Popular

प्रथम ग्रासे मक्षिका पात:

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री ने की जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 लाख की धनराशि

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की

देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन नेशनल हेल्पलाईन एल्डरलाईन 14567 का उत्तराखण्ड में शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं एवं जन शिकायतों को सुना