लॉकडाउन के टाइम से अब तक व्यपारियों का किराया किया जाए माफः संजीव चौधरी   

हरिद्वार। व्यापार मण्डल के एक प्रतिनिधी मण्डल ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी के नेतृत्व मे नगर निगम मेयर अनीता शर्मा को ज्ञापन दिया। व्यापारियो ने माँग करी की लोकडाउन के टाईम का मार्च से अब तक का किराया माफ किया जाए। अब से लेकर कोरोना काल तक का किराया आधा किया जाए। साथ ही शहर मे लघु व्यापारियों के लिए वेंडिग जोन व पार्किंग की व्यवस्था करने की माँग की।
ज्ञापन देते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की मार्च से ले कर अब तक हरिद्वार मे दुकानो पर ताले लटके हुए है और ऐसे में नगर निगम से कई कई हजारों के किराए के नोटिस भेज दिए जो की व्यापारी के के लिए बहुत बड़ी चोट है। कोरोंना के टाईम को नगर निगम मानवता की नजर से देखे। चौधरी ने कहा की लोकडाउन के टाईम तो पुरी तरह ही बंद था पर अनलोक के बाद भी राज्य की सीमा नहीं खुलने के कारण यात्री नहीं आ पाया है। जिससे दुकानो पर अभी तक भी कोई काम नहीं है। इस लिए नगर निगम अब तक का पुरा किराया माफ करे और अब सीमा खुलने के बाद भी पुरी तरह यात्री खुल कर नहीं आएगा। इस लिए अब से कोरोना काल तक किराया आधा करना चाहिए। जिला महामंत्री डाव विशाल गर्ग व महानगर अध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट ने कहा की भगत सिंह चोक के पास एक वंडिंग जोन बनाया जाना चाहिए। जिससे सड़कों पर लगने वाली जाम और भीड़ भी कम और नगर निगम की कमाई भी होगी। महानगर महामंत्री सुमित अरोरा व पूर्व शहर आदेश मारवाड़ी ने कहा की नगर निगम को व्यापारीयो की पीड़ा समझनी चाहिए ये समय एक दूसरे की सहायता करनी चाहिए। 


Comments

News Point Popular

प्रथम ग्रासे मक्षिका पात:

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री ने की जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 लाख की धनराशि

देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन नेशनल हेल्पलाईन एल्डरलाईन 14567 का उत्तराखण्ड में शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं एवं जन शिकायतों को सुना

मुख्यमंत्री ने किया गायक सुभाष बड़थ्वाल के गीत का विमोचन