कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर को सील किया

राजधानी देहरादून में उत्तराखंड के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर को सील किया गया है। साथ ही प्रशासन ने महाराज के घर पर होम क्वारंटाइन का स्टीकर भी चस्पा किया है। दरअसल कुछ दिन पहले दिल्ली से कुछ लोग सतपाल महाराज के घर पहुंचे थे। सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कोरोना काल के निर्देशों के हिसाब से कैबिनेट मंत्री के घर को सील कर दिया। 


सतपाल महाराज के घर दिल्ली से कुछ लोग पहुंचे थे। केंद्र की गाइडलाइन के हिसाब से अगर कोई व्यक्ति रेड जोन से ग्रीन जोन या फिर ऑरेंज जोन में आता है तो उसे 10 से 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन होना पड़ेगा। ऐसे में महाराज के घर आये लोगों को प्रशासन ने क्वारंटाइन किया। इसके साथ ही उनके घर के बाहर होम क्वारंटाइन का स्टीकर भी चस्पा कर दिया गया है। ऐसे में अब न ही कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर कोई आ सकता है और न ही कोई घर से कोई बाहर जा सकता है।


घर क्वारंटाइन किए जाने के बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपना ऑफिस भी सरकारी आवास में शिफ्ट कर दिया है। जिससे आने वाले लोगों से वहीं मुलाकात की जा सके। इससे न सिर्फ क्वारंटाइन नियमों का पालन होगा बल्कि लॉकडाउन के नियम को भी बरकरार रखा जा सकेगा। इसके साथ ही लोगों में एक संदेश यह भी जाएगा कि आम या खास सभी के लिए नियम बराबर है। 


Comments

News Point Popular

प्रथम ग्रासे मक्षिका पात:

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 लाख की धनराशि

मुख्यमंत्री ने की जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री ने किया गायक सुभाष बड़थ्वाल के गीत का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं एवं जन शिकायतों को सुना